फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girl's knife killed, Godavari burned with acid

युवती की हत्या कर शव एक्सप्रेस-वे के पास फेंका, शरीर पर चाकू से किए वार, तेजाब से जलाया

Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl's knife killed, Godavari burned with acid
फाइल
मथुरा के नौहझील में शनिवार की रात को एक युवती को पहले चाकुओं से गोदा गया और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर मार दिया गया। तेजाब से भी शरीर जलाया गया है। हत्यारों ने शव को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सटे गांव बाघई-कटैलिया में बाजरे के खेत में फेंक दिया। शव के पास से ही शृंगार के सामान से भरा एक थैला भी मिला है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस कत्ल की सनसनी रविवार की सुबह 10:15 बजे फैली। बाघई-कटैलिया निवासी देवेंद्र चौधरी यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड किनारे अपने खेतों पर जा रहे थे। यहां श्याम के बाजरे के खेत में उनको खून से लथपथ शव दिखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र बत्तीस साल के करीब है। उसके पेट पर चाकुओं के करीब छह वार हैं। शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी थी। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो महिला की गला घोंटकर हत्या करते हुए उसके पेट पर चाकुओं से वार किए गए हैं। हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। शव के पास से ऐसा भी कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जट्टारी पहुंची पुलिस, खंगाले सीसीटीवी फुटेज
शव के पास से मिले थैले में मिले सामान के आधार पर नौहझील पुलिस अग्रवाल क्लॉथ स्टोर जट्टारी पहुंची। यहां से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed