{"_id":"58f7b3da4f1c1b1974473aae","slug":"gang-rape-with-a-teen-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद में बंधक बनाकर तीन दिन तक किशोरी से गैंगरेप किया गया। दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी ने 11 अप्रैल को पुलिस को घटनाक्रम बताया। सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार आठ अप्रैल को थाना हाईवे में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
थाना हाईवे क्षेत्र की किशोरी ने औरंगाबाद के दो युवक लाखन और श्याम पर तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का होने के चलते अपहरण में दर्ज मुकदमे को ट्रांसफर कर दिया गया है। सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को गोकुल बैराज मोड़ से औरंगाबाद निवासी लाखन को दबोच लिया।
थाना सदर बाजार प्रभारी तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि आठ अप्रैल को 16 वर्षीय किशोरी बाजार आई थी, तभी से लापता थी। उसने बताया कि उसे रास्ते में एक युवक मिला, उसने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों की तहरीर पर थाना हाईवे में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद स्वत: किशोरी लौट आई। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बयान दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।