फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud by police in mathura

पुलिस ने किया 400 पेटी शराब का ‘खेल’

Sat, 21 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fraud by police in mathura
गोवर्धन पुलिस ने विगत दिनों पकड़ी गई हरियाणा निर्मित शराब में 400 पेटी का ‘खेल’ कर दिया। बरामद की थीं 1000 पेटियां लेकिन कार्रवाई में दिखाईं केवल 600 पेटी।  
विज्ञापन


गोवर्धन पुलिस ने 19 मई को हरियाणा निर्मित शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। ट्रक चालक जगतार सिंह निवासी डेरा फत्तेहाबाद, हरियाणा और उसके साथी रवि कुमार निवासी नगरौता हिमाचल के अनुसार ट्रक में एक हजार पेटी देशी शराब होना बताया गया था। वहीं प्रत्येक पेटी में 48 क्वार्टर बताए गए थे।
विज्ञापन


लेकिन थाना पुलिस की फ र्द अलग ही कहानी कह रही है। पुलिस फ र्द के अनुसार ट्रक से 600 पेटी थीं। जबकि क्वार्टर 25,200 थे। चालक के बयान के अनुसार प्रति पेटी 48 क्वार्टर के हिसाब से 600 पेटियों मे 28,800 क्वार्टर होने चाहिए थे। पुलिस सूत्र भी ट्रक में एक हजार पेटी शराब होने की बात ही कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च को भी एक अन्य गुडवर्क में गोवर्धन पुलिस के शराब की पेटियां कम दिखाने की बात कही जा रही है। 31 मार्च को पकड़े गए ट्रक पीबी 31 जी 9247 से पुलिस ने 700 पेटी अवैध हरियाणा निर्मित शराब बरामद दिखाई थी।


बताया गया कि उस ट्रक से भी एक हजार पेटी शराब बरामद की गई थीं। गोवर्धन के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी का कहना है कि ट्रक चालक 400 पेटी को कहीं दूसरी जगह उतार आया होगा। गोवर्धन में वह केवल 600 पेटी ही लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed