{"_id":"57cdb9ab4f1c1b305e317593","slug":"food-department-action-at-five-meat-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मांस विक्रेताओं का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच मांस विक्रेताओं का किया चालान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को मेवाती मोहल्ला, मनोहरपुरा में पांच मांस विक्रेताओं के चालान कर नगर मजिस्ट्रेट को बिक्री बंद कराए जाने को लिखा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने यहां नदीम, गोरे, कासिम, हमीद, रहीश की दुकान पर भैंस के मांस की बिक्री पकड़ी।
मांस की बिक्री ने प्रशासन के दावों की भी कलई खोल दी है। दरअसल प्रशासन समय-समय पर दावा करता रहा है कि शहर में कट्टीघर का संचालन पूरी तरह बंद है, जबकि खाद्य विभाग की टीम को मांस बिकता मिला है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि ये मांस आ कहां से रहा है। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, नीरद पांडेय, नंदकिशोर, शोभनाथ, सबिता शर्मा शामिल थे।