{"_id":"e37c8b4fa4888185ec66981f850e3ef6","slug":"firing-in-veterinari-university-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी विवि में युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेटरनेरी विवि में युवक को मारी गोली, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटरनेरी विश्वविद्यालय में बुधवार को एक युवक पर पड़ोसी युवक ने फायर कर दिया। युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार था।
वेटरनेरी विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर क्षेत्र निवासी बिट्टू का पड़ोसी कन्हैया से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी के चलते कन्हैया ने बिट्टू पर फायर कर दिया। कमर में गोली लगने से बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से विवि परिसर में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवारीजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते गोली मारी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कन्हैया के विरुद्ध पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।