{"_id":"58a1ea994f1c1b5f37d84e62","slug":"firing-in-raya-two-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राया में पानी को लेकर पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राया में पानी को लेकर पथराव-फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद रोड पर स्थित गांव मदैम में टंकी से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पहले कहासुनी और फिर दोनों तरफ से पथराव होने लगा। मकान की छतों से चढ़कर एक-दूसरे के घरों पर पत्थर बरसाए गए। इस बीच फायरिंग भी हुई। पत्थर लगने से पिता-पुत्र घायल हो गए हैं। मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है।
राया के गांव मदैम में पानी का संकट है। यहां खारा पानी है। टंकी के जरिए मीठे पानी की सप्लाई की जाती है। एक टंकी से सभी ग्रामीण पानी भरते हैं। सोमवार की सुबह को गांव के ही रामपाल और मानिक के परिवार की महिलाएं यहां से पानी लेने पहुंची थी। इसी दौरान महिलाओं में एक-दूसरे से पहले पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई।
झगड़ा बढ़ता चला गया। महिलाओं का झगड़ा पुरुषों तक पहुंच गया। दोनों परिवारों के पुरुष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर निशाना बनाकर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। फायरिंग भी की गई। रामपाल और उनका बेटा रामवीर सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तभी झगड़ा करने वाले भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।