फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing at hathia village

गोकशी पर हुई पंचायत में बवाल, फायरिंग

Mon, 02 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
firing at hathia village
गांव हाथिया में गोकशी की घटना पर हुई पंचायत में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। आरोपी को दंडित करने के पंचों के फैसले का कुछ युवकों ने विरोध किया और पंचायत में ही फायरिंग कर दी। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। दोनों समुदायों के लोग अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए और ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। घटना से आस पास के गांवों में भी तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



गोकशी की जिस घटना को लेकर विवाद हुआ, वह तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। गोकशी के आरोपी युवक की गांव के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस घटना को लेकर गहराए विवाद को निपटाने के लिए रविवार दोपहर गुर्जर चौपाल पर संभ्रांत लोगों की पंचायत बुलाई गई। शाम करीब चार बजे पंचायत में तय हुआ कि गोकशी करने वाले युवक को दंडित किया जाए और सोमवार को वह दंड भुगतने को तैयार रहे। इसी फैसले पर आरोपी युवक के समर्थक भड़क उठे और उन्होंने तमंचे निकाल फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक फायरिंग होती रही। एक युवक वीरो छर्रे लगने से घायल हुआ। इसी बीच सूचना मिलने पर थाना बरसाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, उस समय फायरिंग जारी थी। लेकिन पुलिस की हिम्मत गांव में घुसने की नहीं पड़ी और वह लौट गई। बाद में सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव कोसीकलां, छाता, गोवर्धन, शेरगढ़ और आसपास के इलाके से फोर्स व पीएसी ने गांव हाथिया पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग कर रहे युवकों को चेतावनी देकर भगाया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में कारतूस मिले है। करीब पचास से अधिक राउंड फायरिंग की बात सामने आई रही है। मथुरा में जन्मस्थान पर होली का कार्यक्रम छोड़ डीएम राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार, एसडीएम छाता सुरेंद्र सिंह, क्यूआरटी फोर्स और लाइन के फोर्स के साथ हाथिया पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी। देर रात तक गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

हाथिया कूच को निकाल लिए थे ट्रैक्टर ट्रॉली
बरसाना। हाथिया में दो समुदायों में टकराव के बाद आसपास के गांवों में भी तनाव के हालात बन गए। गांव कमई, करहला और आसपास के नगलोें से हाथिया कूच करने के लिए लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली निकाल लिए। फोर्स के साथ मौके पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने दोनों पक्षों के बुजुर्गों से बातचीत की।


साथ ही सुरक्षा शांति को फोर्स तैनात करा दिया। साथ ही पुलिस की ओर से शांति होने की सूचना देकर ग्रामीणों के हाथिया कूच करने को रोका गया।

हाथिया में पूरे तौर पर शांति बनी हुई है। एक प्लाटून पीएसी, चार थानों की पुलिस और एक सीओ गांव में कैंप कर रहे हैं। पशु काटने वालों और फायरिंग करने वालोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है। फायरिंग करने वालों के यहां दबिश दी जा रही हैं।
- मंजिल सैनी, एसएसपी

यहां बुलंद हैं अपराधियों के हौसले
- हाथिया में बैखौफ घूम रहे 50 से अधिक वांछित।
- अवैध हथियार बनाने, चोरी के वाहन काटने की मंडी है यह गांव।
- 30 मई 2013 को हाथिया में दविश देने आई आगरा की स्वॉट टीम के सिपाही सतीश परिहार की खुल्ली मेव के साथियों ने हत्या कर दी थी।
-राजस्थान की स्वॉट टीम और सीओ अकलेश शर्मा पर हमला कर पांच घायल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed