फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing and stone pelting in radhakund area of mathura

राधाकुंड में मकान तोड़ने पर बवाल, पथराव-फायरिंग

Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
firing and stone pelting in radhakund area of mathura
राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की दोपहर को राधाकुंड के नगला सपेरा में एमवीडीए की ओर से अवैध निर्माण पर की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर पथराव हुआ। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। लाठीचार्ज में महिलाओं समेत पंद्रह लोग चोटिल हैं। बवाल के चलते एक घंटे तक परिक्रमा भी रुकी रही।
विज्ञापन


राधाकुंड में परिक्रमा मार्ग और गिरिराज पर्वत के बीच कुछ ऐसे निर्माण हैं जिन्हें प्रशासन अवैध मान रहा है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने भी परिक्रमा मार्ग के करीब बने तमाम निर्माणों को हटाने का आदेश कर दिया है। गुरुवार की दोपहर को करीब एक बजे मथुरा विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ नगला सपेरा में पहुंच गई। यहां जेसीबी से उन मकानों को गिराना शुरू कर दिया, जिन्हें अवैध माना गया था। 
विज्ञापन


सबसे पहले बिंदो देवी के मकान को गिराया गया। इसके बाद मुन्नी देवी के मकान को जेसीबी ने ढहा दिया गया। रूपवती, कमलेश और संतो के मकान भी एक-एक करके गिरा दिए गए। इन लोगों को इतना भी मौका नहीं दिया गया, जो घर में रखा सामान भी सुरक्षित निकाल सकते। महिलाएं रोती रहीं लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। यहां एक-एक करके पंद्रह मकान गिराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने विरोध किया तो पुलिस वालों ने डंडा दिखाकर दौड़ाना शुरू कर दिया। इस पर भीड़ भड़क गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी भीड़ पर पत्थर फेंके। पुलिस और पीएसी वालों ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। करीब आठ राउंड फायर किए गए। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 


इस दौरान राधाकुंड में गोवर्धन परिक्रमा एक घंटे तक रुकी रही। परिक्रमा लगाने आए लोग भी एक स्थान पर खड़े हो गए थे। तीन बजे तक बवाल होता रहा। बाद में भारी पुलिस बल बुला लिया गया था। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed