फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fir against four person in bussinessman murder

आढ़ती की हत्या के मामले में चार नामजद

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
fir against four person in bussinessman murder
कोसी में एसएसपी
भातू कालोनी में आढ़ती की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाइयों और उनके माता-पिता को नामजद किया गया है। मृतक के पुत्र तिहेन्द्र पाल सिंह की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में दो भाइयों गोविंदा, गोपाल पर वारदात, उनकी मां शकुंतला और पिता सुरेश पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों की मां सहित पांच लोग पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम मुहल्ला तांगड़ा निवासी कृष्णपाल सिंह (55) की हत्या कर दी गई थी। वो आढ़त को बंदकर पैदल घर जा रहे थे।  कोसीकलां थाने के पास भातु कालोनी में उनको गोली मार दी गई। घटना से गुस्साए लोग शव लेकर थाने पहुंच गए। यहां देर रात तक लोग हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमे रहे। तड़के तीन बजे शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा जा सका। 
विज्ञापन


शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया। शवयात्रा में भारी भीड़ रही। स्वर्गद्वार श्मशान स्थल पर अंत्येष्टि की गई। पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मनोज पाठक, हरीश शर्मा, पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने कहा, कड़ी कार्रवाई होगी
एसएसपी मोहित गुप्ता शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी का कहना था कि मुख्य आरोपी गोविंदा कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। जब भी वह आता है, तभी किसी न किसी वारदात को अंजाम देता है। उसके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

गोविंदा पर 18 मामले दर्ज
आढ़ती कृष्णपाल सिंह की हत्या के आरोपी गोविंदा पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर जगदीश यादव ने बताया कि कोसी थाने में ही उसके खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस पर हमला करने का भी आरोप लगते रहे हैं। कोसी नगर के लिए तो वो दहशत का पर्याय बना हुआ है। कई बार वो क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है। मृतक के पुत्र तिहेन्द्र पाल सिंह के अनुसार इतने सारे मुकदमे होने के बावजूद गोविंदा क्षेत्र में बेखौफ घूमता था।

कृषि मंडी रही बंद 
आढ़ती की हत्या के विरोध में कृषि मंडी बंद रही। खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जितनी निंदा की जाए कम है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश मंत्री तरुण सेठ ने कहा कि अगर आरोपी जल्द नहीं पकडे़ गए तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कन्हैयालाल गोयल, बृजभूषण अग्रवाल, हुकमचंद, अशोक बठैनिया, महेशचंद, ललित धानौतिया, पकंज आदि उपस्थित रहे।

तीन वर्ष पहले शुरू हुई रंजिश
मृतक के पुत्र तिहेन्द्र पाल सिंह उर्फ आशीष की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक त्यागी और उनके परिवारीजनों पर तीन वर्ष पूर्व गोविंदा, गोपाल ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। जिसमें कृष्णपाल सिंह ने दीपक आदि की मदद की थी। इसी कारण वे रंजिश मानने लगे। शुक्रवार को गोविंदा, गोपाल ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से कृष्णपाल सिंह को गोली मार दी। घटना की साजिश गोविंदा की मां शकुंतला और पिता सुरेश ने रची थी। 


अभी छह लोगों पर और करना था हमला
आरोपी गोविंदा की मां शकुंतला को पुलिस ने गोपाल की प्रेमिका की मदद से पकड़ा। पुलिस के अनुसार गोपाल की प्रेमिका का पता लगने पर पूछताछ की गई, तो उसने मां के बारे में बताया। पुलिस ने बताए गए पते से शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मौके से पुलिस को एक डायरी भी मिली। इसमें गोविंदा ने उन लोगों के बारे में लिखा हुआ है जिन पर वो आगे हमला करने वाला था। ऐसे छह लोग बताए जाते हैं। डायरी से कुछ फोटो भी बरामद हुए। हालांकि पुलिस ने डायरी के बारे में खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed