{"_id":"ac4501dba773b6268a76e59a0f172969","slug":"father-killed-his-step-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से रोटी मांगने पर बेटे को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी से रोटी मांगने पर बेटे को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 19 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रिफाइनरी क्षेत्र की गिरिराज वाटिका कालोनी में भूखे बालक का पड़ोसी से रोटी मांग कर खाना सौतेले बाप से बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में उसने बालक को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। सुबह दूसरे बच्चे को लाश के साथ कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया।
मरने वाला बालक धर्मेंद्र (8) पुत्र राजेंद्र सिंह था। राजेंद्र सिंह ट्रक ड्राइवर है और वह पांच माह पहले ही गिरिराज वाटिका कालोनी में राधावल्लभ के मकान में दो बच्चों व पत्नी मीनाक्षी के साथ किराए पर रहने आया था। तीन दिन पूर्व मीनाक्षी अपने मायके झांसी गई हुई थी। रविवार सायं भूख लगने पर राजेंद्र के धर्मेंद्र ने पड़ोसी मनोज के घर से रोटी मांग कर खा ली। रात्रि 11 बजे जब राजेंद्र को इसका पता चला तो वह आग बबूला हो गया। पिटाई के दौरान धर्मेंद्र की नाक पर मुक्का मार दिया औरकान पर तमाचे जड़ दिए।
उसकी नाक और कान से खून आने लगा, बाद में उसने धर्मेंद्र का गला भी दबाया। इसके बाद राजेंद्र सिंह, उसका बड़ा बेटा जितेंद्र व धर्मेंद्र तीनों सो गए। सुबह छह बजे वह जगा तो देखा धर्मेंद्र मृत पड़ा था। इस पर दूसरा भाई जितेंद्र रोने लगा तो पड़ोसी मनोज देखने आया तो राजेंद्र ने उसे डांट कर भगा दिया। कुछ देर बाद उसने जितेंद्र को धर्मेंद्र के शव के साथ कमरे में बंद किया और फरार हो गया। जितेंद्र के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कमरा खोला। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्र्रियदर्शिनी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। उसके सिर, कान, नाक व गले में चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की पहली शादी झांसी के थाना डिगोरा के गांव बरामता निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। सुरेंद्र सिंह दो साल पहले मौत हो गई थी। मीनाक्षी ने बड़ी बेटी छाया की शादी पास के गांव सेरसा में कर दी थी। दो बेटों धर्मेंद्र, जितेंद्र और एक बेटी की जिम्मेदारी निभाने के लिए उसने ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह के साथ शादी की। डेढ़ माह पूर्व एक पुत्री की बीमारी से मौत हो गई। अब एक बेटे को राजेंद्र ने मार डाला।