फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fake report of firing by doctor

क्रास रिपोर्ट के लिए शरीर में डलवा लिए छर्रे

Mon, 28 Sep 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 28 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
fake report of firing by doctor
थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड इलाके में राधाकुंड-वृंदावन रोड पर 23 सितंबर को हुए गोलीकांड का मामला फर्जी निकला है। रिपोर्ट कराने पहुंचे चौमुंहा निवासी नरेश और उसके परिवारीजनों ने क्रास केस बनाने के लिए शरीर में गोली के छर्रे प्लांट कराए थे।
विज्ञापन


23 सितंबर को गोवर्धन के राधाकुंड चौकी इलाके में चौमुंहा निवासी नरेश कुमार ने खुद पर फायरिंग के मामले में गांव के ही बच्चू सिंह को नामजद कराया था। नरेश के अनुसार बच्चू ने उस पर फायरिंग की जिससे उसके सीने में छर्रे लगे। पुलिस ने जांच की तो फायरिंग का आरोपी बच्चू सिंह घर में बिस्तर के हवाले पाया गया। उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ा था। इधर नरेश के घाव ने भी शक में डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने नरेश और उसके परिवारीजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो वे टूट गए। उन्होंने बताया कि बच्चू से उनका 308 का केस चल रहा है। क्रास केस के लिए उन्होंने फर्जी मामला बनाया था। इसमें नरेश के मित्र थाना इगलास क्षेत्र के साथिनी निवासी झोलाछाप अशोक कुमार की सहायता ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ने नरेश के सीने और आसपास के हिस्से में गोली के छर्रे प्लांट कर दिए थे। मामले में नरेश कुमार, संतोष निवासी गांव सेही शेरगढ़ और कन्हैया निवासी गांव राल वृंदावन को गिरफ्तार किया गया है। उनसे तीन तमंचे, छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बताया गया इन्हीं तमंचों से फायरिंग कर छर्रे लिए गए थे।

यूं खुलती गईं फर्जीवाड़े की कड़ियां
राधाकुंड चौकी क्षेत्र में गोली मारने की सूचना गोवर्धन पुलिस ने सीओ सदर संजय सागर को दी। सीओ जैंत चौकी में बैठे थे। वह पुलिस टीम के साथ चौमुंहा में बच्चू के यहां दबिश देने पहुंचे। नामजद बच्चू बिस्तर पर पड़ा मिला। दो सप्ताह पूर्व नरेश के परिवारीजनों संग मारपीट में वह घायल हो गया था।


उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। इधर पुलिस ने नरेश को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसके गोली से लगे घाव देख चिकित्सक चौंक गए। जिस शर्ट को नरेश ने पहना था उसमें गोली लगने से होने वाले सुराख नहीं थे। खून भी उस स्थान पर नहीं था जहां घाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed