{"_id":"572e334b4f1c1bdb125cceac","slug":"eve-teasing-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे के डर से पुलिस के साथ परीक्षा देने गई छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे के डर से पुलिस के साथ परीक्षा देने गई छात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट इलाके में रह रही एक छात्रा का मनचलों ने घर से निकला दूभर कर दिया। एसपी ने दरोगा भेज कर छात्रा को परीक्षा दिलाने भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट इलाका निवासी ग्रेजुएशन की छात्रा को उसके मोहल्ले का युवक परेशान करता था। इसकी 15 दिन पूर्व पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक की हरकतें और बढ़ गईं तो छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया।
गुरुवार को छात्रा परीक्षा देने गई तो युवक ने फिर से उसे परेशान किया। शुक्रवार शाम तीन बजे परीक्षा होने से पूर्व छात्रा अपनी मां के साथ एसपी देहात अरुण कुमार से मिली और शिकायत की। इस पर एसपी देहात ने मनचले के खिलाफ कार्रवाई करने और छात्रा को परीक्षा दिलाने के लिए पुलिसकर्मी भेजने को कहा। इसके बाद छात्रा पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा देने गई।