{"_id":"574b35c04f1c1b7c281090b2","slug":"employee-commit-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की डांट से क्षुब्ध कर्मचारी ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की डांट से क्षुब्ध कर्मचारी ने खाया जहर, मौत
अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के डीडी प्लाजा में एक कंप्यूटर विक्रेता की डांट-फटकरा से आहत उसके कर्मचारी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक की मौत हो जाने पर उसके परिवारीजनों ने शव दुकान पर रखकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के झींगुरपुरा निवासी कुलदीप बघेल (32) पुत्र अमर सिंह डीडी प्लाजा स्थित एसआर कंप्यूटर पर सेल्समेन थे। आरोप है कि दुकान मालिक राधापुरम निवासी सुधीर अग्रवाल की बेचे गए कंप्यूटर के लेनदेन के मामले में दो माह से कहासुनी कर रहे थे।
कुलदीप के भाई रविंद्र ने बताया कि इस मामले में दो माह से सुधीर अग्रवाल ने उसका वेतन भी रोक दिया था। शनिवार को जब कुलदीप ने वेतन मांगा तो उसे बुरी तरह डांट दिया और धमकी दी। इससे आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुलदीप की मौत के बाद भी दुकानदार ने कोई खैर ख्वाह नहीं पूछी। इससे कुलदीप के परिवारीजन कुपित हो गए और शव को ले जाकर दुकान पर रख दिया। कुलदीप के परिवारीजनों के आने की सूचना पर दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया।
इस पर परिवारीजनों ने हंगामा किया और दुकानदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सूचना पर कोतवाली और आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आनाकानी की तो परिवारीजन शव लेकर सौंख अड्डा रोड पर आ गए और जाम लगा दिया।
इस पर पुलिस को कुलदीप के भाई रविंद्र की तहरीर ली। तब जाकर परिवारीजन शव अंतिम संस्कार को ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविंद्र की तहरीर पर दुकानदार सुधीर अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।