फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM and SSP raided in mathura jail

जेल में मिली बड़ी मात्रा में बीड़ी-सिगरेट

Mon, 08 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP raided in mathura jail
प्रमुख सचिव और डीजीपी के आदेश पर रविवार सुबह डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डॉ. राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ सुबह नौ बजे जिला जेल में अचानक छापा मारा। अचानक अधिकारियों को देख कैदियों में खलबली मच गई। इस दौरान चेकिंग में कैदियों को पास बड़ी मात्रा में बीड़ी-सिगरेट और माचिस मिलीं। इसके अलावा कट्टन (घिसकर पैनी की गईं चम्मच की डंडी) भी मिलीं हैं।
विज्ञापन


डीजीपी अरविंद कुमार जैन ने रविवार सुबह तत्काल जिला जेल का निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। इस पर डीएम डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश कुमार, एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार कई थानों के पुलिस बल के साथ जिला जेल जा पहुंचे। अफसरों के काफिला और बड़ी संख्या में पुलिस बल देख जिला खेल में खलबली मच गई।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के साथ आए एसओ सदर, एसओ गोविंद नगर, एसओ यमुनापार, एसओ महावन ने जेल में पहुंचते ही चेकिंग शुरू कर दी। सुबह नौ बजे शुरू हुआ तलाशी का यह दौर करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान बैरक, रसोई घर, स्नानघर, वाकिंग एरिया और छतों पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में कैदियों के पास बीड़ी- सिगरेट और माचिस मिली हैं। इतनी बड़ी मात्रा में बीड़ी-सिगरेट और माचिस जेल में कैसे पहुंचीं इसके लिए डीएम ने एडीएम कानून व्यवस्था को जांच के निर्देश दिए हैं। दो घंटे तक चली चेकिंग के दौरान जेल सुपरिटेंडेंट पीडी सलोनियां, जेलर पीएस शुक्ला और अन्य जेल अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण से मुलाकाती रहे परेशान
जिला जेल में हुए औचक निरीक्षण के चलते जिला जेल में बंद अपने लोगों से मुलाकात करने आए लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। निरीक्षण के दौरान जिला जेल के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही कृष्णा शर्मा, शारदा और रफीक ने बताया कि उन्होंने सुबह छह बजे आकर मुलाकात के लिए पर्ची लगाई थी। सुबह 11 बजे के बाद मुलाकात शुरू होने की बताया गया है। मुलाकात का वक्त शुरू होने से पहले ही अफसरों का छापा शुरू हो गया था। इसके कारण मुलाकाती रोक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed