फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   disturbance in kosi after death of child

हादसे में किशोर की मौत के बाद कोसी में बवाल

Mon, 25 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
अमर उजाला कोसीकलां Updated Mon, 25 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
disturbance in kosi after death of child
कोसी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट निकासा में टूटे विद्युत पोल की चपेट में आकर किशोर की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। नीम का पेड़ काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से ये हादसा हुआ। घटना से आक्रोशित परिवारीजन उस व्यक्ति के घर पहुंच गए जो पेड़ काट रहा था। वहां लूटपाट की।
विज्ञापन


सूचना पर दरोगा और सिपाही पहुंचे तो उनको दौड़ा दिया। फोर्स पहुंची तो एकत्रित भीड़ में से फायरिंग की गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को हटाया। देर रात तक क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। घटना के बाद अफवाह का बाजार गरम हो गया। नगर के मुख्य बाजारों में दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली गेट निकासा निवासी अनीस अपने घर में खड़े नीम के पेड़ को काट रहा था। काटने पर घर के आगे से गुजर रही विद्युत लाइन पर गिरा। जिससे उसका विद्युत पोल टूट गया। समीप खड़े मोहम्मद कैफ (13) पुत्र इब्राहिम की पोल की चपेट में आकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी लोकेश भाटी, कोटवन प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने तब वहां एकत्रित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। किशोर के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में अनीस सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट करा दी गई।

शाम को पांच के करीब अनीस ने पुलिस को सूचना दी कि मृतक किशोर के परिवारीजन उसके घर में लूटपाट कर रहे हैं। चौकी प्रभारी लोकेश भाटी एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को रोका तो कहासुनी होने लगी। उनको अकेला देखकर भीड़ हावी हो गई। उनको दौड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथों में लाठी-डंडे, सरिया लेकर लोग चौकी प्रभारी के पीछे दौड़े। उनके रिवाल्वर निकालने पर भी भीड़ पीछे नहीं हटी। बल्देवगंज चौराहे पर मौजूद लोगों ने देखा तो वे आगे आए, जब जाकर भीड़ वापस गई। 


सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स सहित वहां पहुंचे तो भीड़ की ओर से करीब छह फायर किए गए। फोर्स ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस बीच सीओ पीयूष कुमार भी सर्किल का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों से वार्ता की। घटना के बाद नगर के मुख्य बाजारों सर्राफा बाजार, बजाजा बाजार, सुभाष बाजार, गुरुषगंज, पंजाबी बाजार, मैन बाजार में दुकानें बंद हो गईं। देर रात तक क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed