फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   disrespect of woman employee

पालिका की महिला कर्मचारी से अभद्रता

Wed, 21 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 21 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
disrespect of woman employee
कोतवाली - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगी महिला बीएलओ और उसके सहयोगी के साथ अभद्रता का आरोप एक युवक पर है। नगर पालिका कर्मचारियों ने महिला बीएलओ के समर्थन में काम बंद कर दिया और कोतवाली में मामले की तहरीर दी। शाम को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन


जिले में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारी रीमा शर्मा अपने एक सहयोगी के साथ बुधवार की दोपहर छीपी गली स्थित विनोद अग्रवाल के घर पहुंची। यहां परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी उम्र की जानकारी कर रहीं थीं कि बातों ही बातों में विनोद से उनका विवाद हो गया। रीमा का आरोप है कि विनोद ने उनका हाथ पकड़कर धक्का देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर वहां पहुंचे सुपरवाइजर दिनेश गौतम ने बताया कि विनोद ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज की। इससे पालिका कर्मचारियों में रोष फैल गया। कार्य बंद कर सभी कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। यहां रीमा शर्मा ने विनोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धक्का देने की तरहरी दी। विनोद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पालिका कर्मचारी के साथ हुई घटना के बाद बुधवार की दोपहर 12 से तीन बजे तक नगर पालिका के सभी विभागों के कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाकर कार्य से विरत रहे। ईओ टीएन चौबे ने कहा कि कर्मचारी के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे। मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार ने पीड़िता की समस्या सुन तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। 

उत्तर प्रदेश स्वायत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश रावत, महामंत्री दिनेश गौतम के साथ ही नगर पालिका के जेई सुरेश लवानिया, अवधेश यादव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजकुमारी, दिलीप कुमार, गोपाल प्रसाद आदि ने घटना पर रोष जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed