{"_id":"6ebaf001a28eac425efbc0f4054d0d09","slug":"dispute-during-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में मारपीट, पथराव, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में मारपीट, पथराव, लगाया जाम
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
कस्बा नौहझील में वैश्य समाज की धर्मशाला पर कब्जे के मामले में पंचायत में हंगामा हो गया। धर्मशाला पर कब्जेदार से संबंधित लोगों से मारपीट पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा।
शेरगढ़ चौराहे पर जाम लगा दिया। यहां पुलिस पर भी पथराव किया। आखिर पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया।
नौहझील के रेतिया मोहल्ला के होलीवाली गली में वैश्य समाज की धर्मशाला है।
उस पर नौहझील के एक व्यक्ति का कब्जा है। मामले में नौहझील और आसपास के वैश्य समाज के लोगों की तीन दिन से पंचायत चल रही थी। रविवार की शाम पांच बजे पंचायत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। तभी धर्मशाला पर कब्जा किए व्यक्ति के कुछ रिश्तेदार पंचायत में पहुंचे।
कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा। लोग हंगामा करते हुए शेरगढ़ चौराहे पर आ गए। यहां जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस और सीओ मांट जनक सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया। आखिर पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह-छह लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष नौहझील ने बताया कि धर्मशाला के कागजात आदि चेक कराए जा रहे हैं।