फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   curruption in public

भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं बीएसए दफ्तर के बाबू

Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
curruption in public
पीपीएफ में पैसा लगाने वालों को झटका - फोटो : Reuters
बीएसए कार्यालय के प्रधान लिपिक कुंजबिहारी के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडे़ जाने के बाद शिक्षा विभाग में हर जुबां पर यहां के भ्रष्टाचार की चर्चा है। बीएसए ऑफिस में पूर्व में भी यहां के लिपिक गलत कार्य करने में फंसे हैं और इनमें से कुछ पर कार्रवाई भी हुई है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लिपिकों ने अपना ढर्रा नहीं बदला। हालात यह थे कि यहां खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन


केस- एक
करीब एक माह पूर्व नौहझील ब्लॉक के बाबू रुषितमणि पाठक ने शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षिका से वेतन और एरियर के भुगतान बिल बनाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लिपिक की यह बात फोन में रिकार्ड कर ली गई थी। इसके बाद बीएसए एके सिंह ने लिपिक को निलंबित कर दिया था
विज्ञापन


केस- दो
गोवर्धन ब्लॉक के लिपिक रहे महेश शर्मा को तत्कालीन बीएसए राजू राणा ने कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षकों के फर्जी स्थानांतरण करने के आरोप में निलंबित किया था। इसके बाद भी आज वह बीएसए कार्यालय में महत्वपूर्ण पटल संभाल रहे हैं और बीएसए के कृपापात्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- तीन
जुलाई 2014 में शिक्षामित्रों के पहले बैच के शिक्षक पद पर समायोजन के दौरान लिपिक चरन सिंह ने क्रीमीलेयर के स्कूलों में खाली पदों को छिपा लिया था, ताकि उन पर बाद में अपने चहेतों को तैनाती दिलाई जा सके। इस कारनामे के लिए तत्कालीन बीएसए श्यामप्रकाश यादव ने चरन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बाद में इस मामले को अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed