फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime in chaumuhan

चालक को घायल कर टेंपो और नकदी लूटी

Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime in chaumuhan
loot - फोटो : amar ujala
पुलिस चौकी जैंत से करीब 500 मीटर दूर हाईवे पर सवारी बनकर टेंपो में बैठे बदमाशों ने चौमुंहा निवासी चालक कंमू को बंधक बनाकर टेंपो और नकदी लूट ली। चालक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और हाथ-पैर बांधकर हाईवे किनारे फेंक गए।
विज्ञापन


चौमुंहा निवासी कंमू पुत्र समसू मंगलवार रात 11 बजे मथुरा से अपना टेंपो लेकर चौमुंहा लौट रहे थे। हाईवे से कुछ लोग सवारी के रूप में उनके टेंपो में बैठ गए। पुलिस चौकी के निकट कृष्णा लोक कालोनी के सामने टेंपो में बैठे लोग असली रूप में आए गए और उन्होंने चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर 1200 रुपये, मोबाइल और टेंपो लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश टेंपो लेकर मथुरा की ओर भाग गए और चालक को रास्ते में फेंक गए। एक घंटे बाद हाईवे से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने हाथ-पैर बंधे युवक को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कंमू के हाथ-पैर खोले और अस्पताल में भर्ती कराया। टेंपो चालक के परिवारीजनों ने जैंत पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed