फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   commander of ramvriksh arrested in mathura

रामवृक्ष का सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
commander of ramvriksh arrested in mathura
वीरेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा पुलिस ने बुधवार को रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव को बालाजीपुरम कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसने जवाहर बाग के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने वीरेश की पत्नी और बेटी से भी घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन


बदायूं जनपद में उझानी थाने के गांव रमैया निवासी वीरेश यादव जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव का सुरक्षा कमांडर था। वह पच्चीस नौजवानों की टीम के साथ मुस्तैद रहता था। चंदन बोस और राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वीरेश यादव की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसे मथुरा की कालोनी बालाजीपुरम से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में उसे मीडिया के समक्ष पेश किया गया। एसएसबी बबलू कुमार ने बताया कि वीरेश के अनुसार जिस दिन हिंसा हुई थी वह दीवार कूदकर भाग गया था। तभी से वह पुलिस से बचता फिर रहा है। हिंसा वाले दिन जवाहर बाग में करीब ढाई हजार लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में वीरेश ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि जवाहर बाग में 12 चौकियां बनी थीं। जब प्रशासन ने बाग को खाली कराने की तैयारी शुरू की तब रामवृक्ष ने बाग में सुरक्षा के लिए लोगों की संख्या बढ़ा दी थी। हर प्वाइंट पर लोग तैनात थे। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही बाग में 15 किलो सोना आया था। लोगों ने दान दिया था। पुलिस को वीरेश से पूछताछ में कुछ और कब्जाधारियों के नाम भी मिले हैं जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed