{"_id":"a18ecfbf9ab154f4e30fab37544ef02b","slug":"child-died-in-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिराज परिक्रमा और मंदिरों के दर्शन कर लौट रहे शिक्षक की कार से टकराकर छह साल के बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बचकर भागने के चक्कर में शिक्षक ने कार से दो जानवर भी कुचल दिए। ग्रामीणों ने कार का पीछा कर शिक्षक को छाता में बरसाना फाटक पर पकड़ लिया।
बता दें कि मुरैना निवासी शिक्षक अपने दरोगा भाई की कार से परिवार सहित गिरिराज परिक्रमा के लिए आए थे। गोवर्धन-छाता मार्ग पर नीमगांव के पास सड़क पार कर रहा छह वर्षीय अमन को टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए अमन ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद शिक्षक गाड़ी को भगाने लगा। ग्रामीणों ने कार का पीछा किया। इस दौरान कार ने कुत्ते और खरगोश को कुचल दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर शिक्षक को छाता में बरसाना रेलवे फाटक पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना पर छाता और गोवर्धन पुलिस पहुंच गई और शिक्षक व कार को लेकर गोवर्धन थाने आ गई। मामले में देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।