फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   charges of rape against inspector

दोस्ती गांठ दरोगा ने लिव इन रिलेशनशिप में रखी युवती

Fri, 20 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
charges of rape against inspector
क्राइम - फोटो : demo
झुठ बोलकर लिव इन रिलेशनशिप में रखने और बाद में पिस्तौल के दम पर धमकाकर संबंध बनाने का आरोप वृंदावन में तैनात एक दरोगा पर युवती ने लगाया है। राजस्थान की युवती ने एसएसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बतादें कि वृंदावन आने वाली युवती से दरोगा ने दोस्ती गांठ ली थी और खुद को अविवाहित बताकर विवाह का झांसा दिया। दरोगा ने इस युवती को लिव इन रिलेशनशिप में पांच माह तक रखा। इसके बाद युवती ने दरोगा राजवीर सिंह यादव के विवाहित होने पर रिलेशनशिप से मना कर दिया। फिर भी दरोगा ने पिस्टल के दम पर युवती के साथ रिलेशनशिप बनाए रखा। आखिर में युवती ने एसएसपी से दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राजस्थान की युवती प्रत्येक माह वृंदावन में दर्शन को आती थी। यहां पर बांकेबिहारी चौकी प्रभारी से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच दरोगा का स्थानांनातरण छाता कोतवाली क्षेत्र की कसबा चौकी पर हो गया। बकौल युवती दरोगा ने उसे लिव इन रिलेशनशिप में रख लिया। वह उसके क्वार्टर पर रहने लगी। पांच माह तक रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती को दरोगा के विवाहित होने की बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवती के हल्ला करने पर दरोगा ने पिस्टल तानकर उसे धमकाया और विवाह करने का आश्वासन दिया। उसके बाद वह अपने घर चली गई। 17 जनवरी को युवती को बुलाकर दरोगा खुद गायब हो गया। फिर उसकी पत्नी और दरोगा के गुर्गों ने युवती से मारपीट की। इसके बाद युवती को कार में डालकर हाइवे पर फेंक दिया। युवती ने एसएसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed