{"_id":"5831e8694f1c1bbc06b39dba","slug":"car-that-stolen-from-gurgaon-find-in-ading-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडींग नहर में मिली कार गुड़गांव से हुई थी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अडींग नहर में मिली कार गुड़गांव से हुई थी चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोवर्धन क्षेत्र की अडींग नहर में तीन दिन पहले मिली वैगनआर कार गुड़गांव (हरियाणा) की निकली। यह कार 16 नवंबर को गुड़गांव से चुराई गई थी। यह नहर में क्यों डाली गई, यह सवाल उठ रहा है।
कार की सीटों के नीचे पुराने नोटों की गड्डियां मिलने का हल्ला रविवार को भी रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर गड्डियां निकाली थीं। पुलिस नोट मिलने की बात से साफ इंकार कर रही है।
गुरुवार को अडींग गांव और आसपास के इलाके में उस वक्त हल्ला मचा जब अडींग की नहर में एक सफेद रंग की वैगनआर कार देखी गई। कार आधे से ज्यादा पानी में डूबी थी। पहले तो कहा गया कि कार में चालक भी है, लेकिन जब कुछ लोगों ने नहर में उतरकर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे।
विज्ञापन
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन मंगवा ली, मदद के लिए ग्रामीण भी बुलाए गए थे। पुलिस कार को निकालकर गोवर्धन थाने ले गई। कार पर कोई नंबर नहीं है। गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर कार का सुराग लगा लिया गया है। कार हरियाणा के गुड़गांव की है। अडींग चौकी प्रभारी ने बताया कि कार 16 नवंबर को चुराई गई थी।