फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   canter loot in mathura

शेरगढ़ में पशुओं से भरा कैंटर लूटा

Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
canter loot in mathura
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
थाना शेरगढ़ क्षेत्र में लुटेरों ने पशुओं से भरे कैंटर को को लूट लिया। चालक, व्यापारियों को बांधकर जंगल में छोड़ गए। बाद में पुलिस ने लूटे गए पशुओं को गोवर्धन के गांव दौसेरस से बरामद कर लिए। लुटेरे कैंटर को ले गए। 
विज्ञापन


पलवल के तीन पशु व्यापारी पांच भैंस, 10 पड्डे लेकर शनिवार की रात अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। शनिवार की रात एक बजे कोसीकलां से शेरगढ़ मार्ग पर गांव खुर्शी के निकट चार लुटेरों ने हथियारों को दिखाकर गाड़ी को रुकवा लिया। लुटेरों ने कैंटर चालक सहित तीन व्यापारियों को बांधकर गाड़ी में डाला और गाड़ी लूटकर चल दिए। बाद में चालक और व्यापारियों को लुटेरे जंगल में छोड़ गए। पशुओं से भरी गाड़ी लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


रात दो बजे पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर शेरगढ़ पुलिस पहुंच गई और लुटेरों की खोजबीन की। थाना गोवर्धन के गांव दौसेरस में दबिश दी। वहां से पशु बरामद कर लिए गए लेकिन कैंटर नहीं मिला। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि लूटे गए कैंटर की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed