फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   brothers died in accident

ट्रक की टक्कर से दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

Wed, 13 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
brothers died in accident
हादसा
थाना महावन क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक की तीन युवकों और बाद में मैक्स पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सभी लोग फरीदाबाद से सोरों गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। मृतकों में दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल अंतर्गत भारत कालोनी निवासी विनोद (25) और राजेंद्र (28) पुत्रगण भदई, बाली (20) पुत्र केहरी अपने परिवारीजनों के साथ मैक्स पिकअप गाड़ी से मंगलवार की देर रात गंगा स्नान करने सोरों जाने के लिए निकले थे। मैक्स पिकअप को बनवारी मूल निवासी भीमपुर बुलंदशहर वर्तमान निवासी फरीदाबाद चला रहे थे। बुधवार सुबह करीब तीन बजे महावन थाना क्षेत्र स्थित गोशाला मोड़ पर लघुशंका के लिए चालक ने गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन


इसके बाद विनोद, राजेंद्र और बाली वाहन से उतरकर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान अचानक ट्रक ने पहले तीनों युवकों और फिर मैक्स पिकअप गाड़ी को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बनवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भाइयों के भाई देवी सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाना महावन में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed