{"_id":"57dc40db4f1c1b0c32d47afa","slug":"bolero-loot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बांधकर डाला, लूट ली बोलेरो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बांधकर डाला, लूट ली बोलेरो
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन से सवारी बनकर बैठे दो लुटेरों ने चालक को बांधकर चरी के खेत में डाल दिया और बोलेरो, मोबाइल लूट ले गए। राहगीरों ने चालक को मुक्त किया। वृंदावन पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया।
थाना हाईवे के नगला कुम्हेरिया निवासी दिनेश की बोलेरो को नया नगला (थाना हाईवे) निवासी राजकुमार भाड़े पर चलाता है। गुरुवार की शाम छह बजे गोवर्धन चौराहे से दो युवकों ने वृंदावन चलने के लिए बोलेरो को भाड़े पर किया। बीच रास्ते में उन्होंने वृंदावन के बजाए गाड़ी को छटीकरा की ओर ले जाने के लिए कहा।
बीच रास्ते में उन्होंने नाश्ता किया और बाटी में किसी से मिलने की बात कहकर वहां चलने के लिए बोला। उन्होंने चालक राजकुमार को भाड़े से अतिरिक्त रुपये देने की बात भी कही। रात करीब नौ बजे छटीकरा-बाटी मार्ग स्थित सैयद के समीप दोनों युवकों ने बोलेरो को रुकवाया और राजकुमार के हाथ-पैर बांधकर चरी के खेत में डाल दिया। उसका मोबाइल भी निकाल लिया और बोलेरो ले गए।
विज्ञापन
राजकुमार को कुछ समय बाद राहगीरों ने मुक्त कराया। सूचना पर जैंत चौकी से पुलिस भी आ गई। चालक ने गाड़ी स्वामी को फोन कर अपने साथ घटी घटना बताई। गाड़ी स्वामी के चचेरे भाई राजवीर सिंह ने बोलेरो लूट की शिकायत की लेकिन मुकदमा चोरी में दर्ज किया गया। जैंत चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा गुरुवार को दर्ज कर लिया गया है।