फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baby theft from district hospital

महिला अस्पताल से बच्चा ले उड़ी फर्जी नर्स

Mon, 01 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
baby theft from district hospital
जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स बनकर रह रही महिला एक नवजात  को लेकर फरार हो गई। यह महिला तीन दिन से बच्चे और उसकी मां की देखभाल कर रही थी। वार्ड में भर्ती प्रसूता और उनके तीमारदार उसे स्टॉफ नर्स समझते रहे।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने मामला रफादफा करने के लिए दबाव बनाया तो परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद एक वार्ड आया और वार्ड ब्वाय को निलंबित कर किया गया।
विज्ञापन


कृष्णानगर इलाके के नवनीत नगर निवासी आमीन शाह की पत्नी नसरीन को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसे सीजेरियन ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक महिला (32) खुद को अस्पताल की नर्स बताकर बताकर नसरीन और बच्चे की देखभाल करती रही। इस दौरान वह आमीन और नसरीन से काफी घुल मिल गई और अक्सर बच्चे को दुलारती थी।

सोमवार सुबह 10:30 बजे उक्त महिला पीली साड़ी पहनकर आई महिला ने नसरीन के बच्चे के पैड बदले और उसे  पीलिया बता धूप दिखाने के लिए कहकर बाहर की ले गई। बाहर मिले आमीन को उसने अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में टीका लगवाने ले जाने की बात कही।

काफी देर तक जब महिला बच्चे को लेकर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद आमीन व परिवारीजनों ने इसकी शिकायत सीएमएस डाक्टर बीडी भास्कर से की। आमीन का आरोप है कि सीएमएस भास्कर ने एक कागज पर दस्तखत करने के लिए दबाव डाला।

इस कागज पर लिखा था कि बच्चा लेकर भागने वाली महिला आमीन के परिवार के साथ आई थी। आमीन का कहना है कि दस्तखत से मना करने पर उन्हें भास्कर और उनके सहयोगियों ने धमकाया। बच्चा गायब होने के बाद पीड़ित परिवार ने हंगामा किया और खरी खोटी सुनाई। 


सूचना पर कोतवाली प्रभारी, सीओ सिटी, एसपी क्राइम राम मोहन सिंह व डीएम राजेश कुमार महिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। इस मामले में आमीन शाह ने महिला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed