फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attempt to kidnap 10th student girl

10वीं की छात्रा को अगवा करने का प्रयास

Wed, 18 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap 10th student girl
डेमो प‌िक
स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर कुछ ही दूरी पर छात्रा को फेंककर कार सवार युवक भाग गए। घर लौटी छात्रा दहशत में हैं।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव की 10वीं की छात्रा बुधवार को स्कूल जाने के लिए निकली थी, कुछ ही दूरी पर ऑल्टो कार सवार तीन युवकों ने उसे कार में खींच लिया।
विज्ञापन


यह देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने यूपी-100 को दिनदहाड़े अपहरण होने की सूचना दी। अगवा करने वाले कार सवार युवक कुछ ही दूरी पर छात्रा को फेंककर भाग खड़े हुए। ग्रामीण छात्रा को अपने साथ लेकर उसके घर पहुंचे। छात्रा के पिता ने थाना मगोर्रा में दी गई तहरीर में गांव के ही राहुल, जयवीर और गोपाल पर बेटी के अगवा करने का आरोप लगाया है। थाना मगोर्रा प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed