फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on hemant brijwasi in vrindavan

लिटिल चैंप्स फेम हेमंत ब्रजवासी पर हमला

Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
attack on hemant brijwasi in vrindavan
- फोटो : demo pic
प्रख्यात रिएलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ फेम गायक हेमंत ब्रजवासी पर शनिवार को दो लोगाें ने हमला कर दिया। घटना में हेमंत ब्रजवासी घायल हो गए और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले में हेमंत ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चैतन्य लोक कालोनी निवासी प्रख्यात गायक हेमंत ब्रजवासी शुक्रवार रात को मुंबई से मथुरा अपने घर आए थे। शनिवार को सुबह 11 बजे वे अपने पिता हुकुम ब्रजवासी और पड़ोसी भूरा के साथ कार से ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे थे।
विज्ञापन


मथुरा मार्ग पर पागल बाबा मंदिर के समीप उन पर हमला हो गया। हेमंत का आरोप है कि मथुरा के थाना हाईवे के मिर्जापुर निवासी माधव और भोला ने अपने दो साथियों के साथ उन पर हमला किया। मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और कार के शीशे तोड़ दिए। मामले में हेमंत ने शनिवार शाम कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में हमला का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed