फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on barat in goverdhan

बारात ले जा रहे दलितों को पीटा, पथराव

Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
attack on barat in goverdhan
Fight
थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में शनिवार देर रात ठाकुरों के मोहल्ले से दलितों की बारात निकासी के दौरान दलिताें और ठाकुरों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव भी हुआ। खबर लिखे जाने तक बारात ठाकुरों के मोहल्ले में ही रुकी थी। 
विज्ञापन


घटना करीब 10:15 बजे की है। गांव के ओमप्रकाश जाटव उर्फ ओमी पुत्र राम सिंह की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। बारात भरतपुर से आई थी।

बताया गया है कि रात में ठाकुरों के मोहल्ले से बारात निकलने के दौरान प्रधान के घर के पास मोहल्ले के लोगों और बारातियों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पथराव हुआ और मोहल्ले के लोगों ने बारातियों की पिटाई कर दी। बारात को मोहल्ले में ही रोक दिया गया। सूचना पर कन्या पक्ष के लोग भी आ गए थे।
विज्ञापन


आरोप है इनसे भी मारपीट की गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर थी और मोहल्ले के लोग बारात को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। मारपीट में गांव के दलित दुलीचंद, पूरन और सुरेश को चोट आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed