{"_id":"571508674f1c1bae358b4581","slug":"atm-thief-arrested-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदल एटीएम से रुपये उड़ाने वाला दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्ड बदल एटीएम से रुपये उड़ाने वाला दबोचा
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटीएम खातों से ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लेने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। 20 दिन पूर्व एक युवक के साथ घटना के बाद जांच में आरोपी का सुराग लगा।
पंजाब नेशनल बैंक की बाग बहादुर स्थित बैंक शाखा के पास स्थित एटीएम से कृष्णापुरी निवासी नीरज रुपये निकालने गए थे। यहां पैसे निकलने में दिक्कत होने पर एक युवक ने सहायता की पेशकश की और एटीएम कार्ड बदल दिया। नीरज को थोड़ी देर बाद उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर इस संबंध में शक हुआ।
उन्होंने मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले तो एटीएम कार्ड बदलने वाला युवक उसमें दिखा। पैसे निकालने के बाद वह युवक जिस बाइक से गया उसकी तस्वीर भी फुटेज में थी। इस तस्वीर में बाइक का नंबर स्पष्ट दिख रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने एआरटीओ से युवक का पता लगाया और बाइक के रजिस्ट्रेेशन फार्म में चिपके फोटो से एटीएम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का मिलान कराया। बाद में नीरज से पहचान कराई गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फोटो मिलान होने पर राजेश कुमार सारस्वत उर्फ राजू निवासी हाईवे सिटी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज ने एक बार फिर कोतवाली में राजेश की पहचान की।