फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   armyman convicted for rape of minor girl

सैनिक पर नेत्रहीन दलित युवती से दुराचार का आरोप

Sat, 06 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
armyman convicted for rape of minor girl
rape
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव निवासी सैनिक पर गांव की नेत्रहीन दलित युवती से दुराचार का आरोप है। नौहझील पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव का निवासी अजीत सेना में है। वह छुट्टी पर गांव आया है।

आरोप है कि अजीत ने गांव की नेत्रहीन दलित युवती से दुराचार किया। पहले तो मामले को दबाने के प्रयास चलते रहे लेकिन हंगामा बढ़ने पर शाम चार बजे पीड़ित थाने पहुंच गए। आरोप है कि थाना पुलिस ने भी पहले सुलहनामे की बात कही।

दबाव बढ़ने पर छेड़खानी और दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। घटना की सूचना पर मांट विधायक बसपा नेता श्यामसुंदर शर्मा समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद युवती को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल लाए। आरोप है कि यहां भी डाक्टर उपलब्ध नहीं थे। इस पर दूसरे दिन मेडिकल की बात कही गई। विधायक और समर्थकों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


जिले भर से पहुंचे बसपा कार्यकर्ता अस्पताल में हंगामा करने लगे। इसके बाद महिला चिकित्सक के आने पर मेडिकल की कार्रवाई शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक पीड़िता का मेडिकल जारी था। अस्पताल में विधायक के साथ बसपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, योगेश द्विवेदी समेत पूरी जिला यूनिट मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed