{"_id":"58f657b14f1c1bb446471cc8","slug":"allegation-of-rape-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौताना के पूर्व प्रधान पर दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौताना के पूर्व प्रधान पर दुराचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौताना के पूर्व प्रधान के खिलाफ दुराचार और उनके बेटों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली छाता में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि छह अप्रैल को अकेले पाकर पूर्व प्रधान लालाराम ने महिला के साथ दुराचार किया।
विरोध करने पर उनके पुत्रों लक्ष्मीनारायण और हरीनारायण ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला सोमवार को कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ पूर्व प्रधान के घर में घरेलू कार्य के लिए जाती थी। पूरे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।