फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration destroyed encrochment in vrindavan

विकास में बाधा बन रहा अतिक्रमण ढहाया

Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
administration destroyed encrochment in vrindavan
अतिक्रमण
वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण और साइकिल ट्रैक निर्माण में आड़े आ रहा अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। तीन माह पूर्व नोटिस देने और चिन्हांकन करने के बाद भी नहीं हटाए गए मकानों, दुकानों, आश्रमों की दीवारों को सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने पर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कई जगह प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस फोर्स के कारण लोगों की एक न चली। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है। अभियान पूरे शहर में चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट राम अरज यादव, विप्रा सचिव विजय कुमार, सीओ सदर आके चतुर्वेदी पुलिस बल और पीएसी के साथ रविवार को छटीकरा चौराहे पहुंचे और दो जेसीबी मशीनों की सहायता से पहले होर्डिंग, और यूनीपोल हटवाए। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण और साइकिल ट्रैक निर्माण में बाधा बन रहे मकानों की दीवार को ढहाना शुरू कर दिया गया। कई लकड़ी के खोखे और अस्थायी दुकानों को भी ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गोपालगढ़ में कृष्णा जनरल स्टोर को ध्वस्तीकरण करने पहुंचे अधिकारियों को लोगों और महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने अधिकारियों पर बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्तीकरण अभियान चलाए जाने का आरोप लगाया।

घर की महिलाएं दुकान से सामान निकाल रहीं थीं तभी अधिकारियों के आदेश पर जेसीबी चालक ने ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। इस पर महिलाओं की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके आगे आश्रम विहार कालोनी में समाजसेवी कपिल उपाध्याय ने अधिकारियों को नक्शा पास होने और तय सीमा के अंदर निर्माण होने के साक्ष्य दिखा दिए।

उनका मकान छोड़कर अधिकारी प्रेम मंदिर होते हुए सौ फुटा रोड तक पहुंचे। शाम को अभियान के दौरान लौटते समय अधिकारियों ने पद्मश्री कृष्णा कन्हाई की आर्ट गेलरी, नंदनवन की दीवार और कई अन्य इमारतों की दीवारों को भी ढहा दिया।


आज विद्यापीठ चौराहे तक चलेगा अभियान
वृंदावन में चल रहे विकास में आड़े आ रहे अतिक्रमणों को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि सोमवार को अभियान सौ फुटा रोड से लेकर विद्यापीठ चौराहे तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed