फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused arrested in mathura

छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 25 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 25 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in mathura
शोहदों की छेड़छाड़ से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। दोनों पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की छात्रा (17) ने मंगलवार को अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। परिवारीजनों का आरोप था कि गांव सुनरख निवासी राजाबाबू और मोहन आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करते थे। मंगलवार को दोनों ने फोन पर भी उसे धमकाया। इससे तंग आकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


पीड़ितो को 90 प्रतिशत झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले गांव सुनरख निवासी युवकों के परिवारीजनों को हिरासत में लिया। देर रात छात्रा के चाचा की शिकायत के बाद राजाबाबू और मोहन के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से गांव में तनाव है और पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनरख में फिर उठी शराब के ठेके बंद करने की मांग
नगर के समीपवर्ती गांव सुनरख में शराब के ठेकों को बंद करने की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। मंगलवार को गांव के समीप कालोनी में हुई घटना के बाद लोग फिर से ठेकों को बंद कराने के लिए लामबंद हो रहे हैं। सुनरख निवासी रमन बिहारी गौतम का कहना है कि गांव के बाहर शराब के ठेकाें पर रोजाना असामाजिक तत्व खड़े रहते हैं।


इससे महिलाओं और छात्राओं का मार्ग से निकलना दूभर हो गया है। जितेंद्र गौतम, बबलू सैनी, प्रियाशरण सैनी, देवीचरण और श्याम सुंदर गौतम का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ने जल्द ही शराब के ठेकों को बंद नहीं किया तो गांववासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed