{"_id":"587d0f034f1c1b233aefeabf","slug":"accident-of-shool-bus-40-student-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पलटी, 40 बच्चे चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस पलटी, 40 बच्चे चोटिल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हादसाग्रस्त स्कूल बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सिकंदरपुर मार्ग पर स्टेयरिंग फेल हो जाने से स्कूली बस पलट गई, जिसमें 40 बच्चे चोटिल हो गए। 13 बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया था। बस के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी पाकर गार्जियन मौके पर पहुंच गए। मौके पर घंटों अफरातफरी मची रही।
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के टैटीगांव में ब्रज स्थलीय एकेडमी स्कूल है। यहां आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे इस स्कूल की बस बेरा, जरारा, सिकंदरपुर और नगला जगरूपा गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब बस सिकंदरपुर मार्ग पर नगला जगरूपा के पास पहुंची तो इसका स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर इधर-उधर दौड़ने लगी और सड़क किनारे खेत में पलट गई।
बस के पलटते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन बच्चों के चोट थी उन्हें सुरीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।
विज्ञापन
इनमें जरारा गांव निवासी भावना (14), विवेक शर्मा (11), चंचल (9), यश (6) और भारती (13) थे। जबकि शिवम (12), अंकित (10), मयंक (15), सागर (12), अरुन (12) और ललित (11) निवासी बेरा हैं। जबकि सुनील (13), रंगेज (11) निवासी नगला जगरुपा मथुरा के जिला अस्पताल भेजा गया।
सिर और हाथ में लगी चोट
बस पलटने से घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। पास के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े थे। जब बच्चों को बाहर निकाला गया तो सभी रो रहे थे। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं थी। जब परिवार वालों को पता चला तो वह भी घबराकर मौके पर पहुंच गए थे। स्कूल प्रबंधन के लोग भी यहां आ गए। बस में सवार बच्चों को सिर और हाथों में चोट लगी थी।