{"_id":"58f656754f1c1b1774472824","slug":"accident-at-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत साइड जा रहा ट्रक बस से टकराया, ट्रक चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत साइड जा रहा ट्रक बस से टकराया, ट्रक चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में चल रहा ट्रक सामने से आ रही यात्री बस से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक सर्विस रोड पर जाकर गिरा। इससे ट्रक चालक घायल हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर कैप्सूल ट्रक (एचआर 55 जे 5083) सोमवार रात आगरा की ओर जा रहा था।
सुरीर के निकट चालक की गलती से ट्रक गलत साइड पर आ गया। सामने से आ रही डबल डेकर प्राईवेट बस (यूपी 75 एच 9294) से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर गिर गया। हादसे में चालक अरविंदर सिंह निवासी राया घायल हो गया और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। बस का कंडक्टर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस के रुकते ही यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़ बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल कैप्सूल चालक अरविंदर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
बस सवार यात्रियों को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने अपनी गाड़ियों से मांट टोल प्लाजा ले जाने के बाद दूसरे वाहनों में बैठा कर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। पुलिस का कहना है कि आगरा की ओर जा रहे इस ट्रक के गलत साइड में आने से हादसा हुआ है।