{"_id":"58ea7f044f1c1bf8335b85c3","slug":"a-policeman-missing-who-engaged-a-tatlu-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एंटी टटलू आपरेशन’ में सिपाही कार्बाइन संग लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘एंटी टटलू आपरेशन’ में सिपाही कार्बाइन संग लापता
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
छह दिन पहले ‘एंटी टटलू आपरेशन’ में गया एक सिपाही कार्बाइन संग लापता हो गया है। दो अप्रैल को पुलिस लाइन से बरसाना थाने के लिए उसकी रवानगी हुई थी। शाम को उसने आमद कराई और कांबिंग पर निकल गया। लेकिन वापस नहीं लौटा है। घर वाले भी अनजान हैं। मोबाइल भी उसी दिन से बंद जा रहा है। एसपी देहात ने सिपाही के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी है।
गोवर्धन और बरसाना थाना क्षेत्र में टटलुओं की ओर से लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। हर महीने में पांच से दस लोगों के साथ लूटपाट हो जाती है। पिछले दिनों तो पुलिस पर ही हमला कर दिया गया था। दौसेरस गांव में पुलिस पर गोलियां चलाई गई थीं।
टटलुओं के बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने ‘एंटी टटलू आपरेशन’ शुरू किया है। इसके लिए सभी थानों और पुलिस लाइन से जांबाज कांस्टेबिलों को चुना गया था। पुलिस लाइन से सिपाही सुनील कुमार को भी कार्बाइन और 70 कारतूसों के साथ बरसाना के लिए रवाना किया गया। शाम को थाने पर पहुंचकर सुनील ने आमद भी करा ली थी।
विज्ञापन
अगले दिन कांबिंग के लिए निकला लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। उसके पास असलहे के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट भी है। असलहे और कारतूस जमा न करने पर उसके खिलाफ बरसाना थाने में रपट भी लिखा दी गई है। लेकिन वह कहां है और किस हाल में है इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
इटावा का रहने वाला है लिहाजा वहां भी जानकारी कराई गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला है। लापता सिपाही के बारे में एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को एसएसपी मोहित गुप्ता को संपूर्ण रिपोर्ट सौंप दी। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर दिया है।