फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a lad sinked in yamuna kund

कृष्ण गंगा घाट पर डूबे दो किशोर, एक की मौत

Fri, 27 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 27 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 a lad sinked in yamuna kund
मथुरा में कुंड
 थाना गोविंद नगर क्षेत्र में यमुना किनारे बने कृष्ण गंगा घाट पर खोदे गए कुंड में स्थान के लिए गए दो किशोर डूब गए। एक को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया जबकि दूसरे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मटियागेट निवासी राहुल खान (15) अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे कुंड में स्नान करने पहुंचे थे। डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया। वहां से गुजर रहा एक गोताखोर शोर सुनकर पहुंचा और कुंड में छलांग लगा दी। उसने राहुल के दोस्त को बाहर निकाल लिया। वह फिर कुंड में कूदा लेकिन जब तक वह राहुल को निकाल पाया उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


 सूचना पर गोविंद नगर पुलिस और राहुल के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। एसओ गोविंद नगर ने बताया कि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचायतनामा भरकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरीकरण के नाम पर बना दिया ‘मौत का गड्ढा’
मथुरा। यमुना के कृष्ण गंगा घाट पर सुंदरीकरण के नाम पर बनाया गड्ढा लोगों को मौत बंाट रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर इसमें नहाने गए युवक की मौत हो गई। लगभग दो माह पहले भी इसी स्थान पर डूबकर युवक की मौत हो चुकी है।
गड्ढे की खोदाई के लिए सुंदरीकरण के साथ घाट पर यमुना को वापस लाने के लोक लुभावना नारा भी दिया गया था। स्थानीय लोगों और घाट किनारे बगीची पर रहने वालों ने इसका विरोध किया। लेकिन यमुना आंदोलन से जुडे़ लोगों ने यहां गड्ढे की खोदाई करा दी। 


यमुना के पानी का बहाव इस ओर नहीं है, गड्ढे में सबमर्सिबल से पानी भरा जाता है। शरीर को जलाने वाली गर्मी में राहत के लिए बच्चे और युवा इस जल में क्रीड़ा करते हैं। अधिक गहराई होने के चलते इसमें युवाओं के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी अशोक राजपूत ने बताया कि यमुना को घाट पर लाने की कपोल कल्पना लोगों की मौत का कारण बन रही है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे है। लोगों में इस पर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed