फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A dacoit arested who robbed the businessman's son

कारोबारी के बेटे से लूट करने वाला एक दबोचा

Mon, 17 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Mon, 17 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
A dacoit arested who robbed the businessman's son
क्राइम - फोटो : demo
एक्सप्रेसवे के राया कट पर कारोबारी के बेटे से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक लुटेरे को हिरासत में लिया है। पीड़ित कारोबारी के बेटे ने भी इसकी शनाख्त की है। पुलिस लूटी गई रकम की रिकवरी करने का प्रयास कर रही है। लूट में शामिल अन्य लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राया के रेतिया बाजार निवासी कपड़ा कारोबारी अमरनाथ अग्रवाल के पुत्र गौरव अग्रवाल को 15 अप्रैल को एक्सप्रेसवे के राया कट पर आल्टो सवार बदमाशों ने अगवा करके 2.44 लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। गौरव अग्रवाल की पिटाई कर बदमाश वृंदावन कट पर फेंक गए थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए लुटेरे से लूटी गई धनराशि और सामान का बरामद न होना मामले के खुलासे में आड़े आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने पुलिस बल के साथ बताए हुए स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन लूट में शामिल तीन अन्य लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने हिरासत में लिए गए लुटेरे से थाने पहुंचकर पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट में शामिल होना तो हिरासत में लिए गए लुटेरे ने स्वीकारा है। जल्द ही तीन अन्य लुटेरे, लूटी गई धनराशि और सामान के साथ पकड़े जाएंगे तब खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed