{"_id":"59f8d697197d009a1da81ff33663b8c3","slug":"60-thousand-looted-from-cloth-merchant-accounts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के मुनीम से 60 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के मुनीम से 60 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना यमुनापार क्षेत्र में शनिवार की शाम पल्सर बाइक सवार दो लुटेरों ने टेंपो से आ रहे कपड़ा कारोबारी के मुनीम से 60 हजार की नकदी लूट ली। लुटेरे पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
55 वर्षीय लालता प्रसाद मथुरा स्थित मुकुंद कांपलेक्स में एक कपड़ा व्यापारी के यहां मुनीम हैं। लालता प्रसाद निकट के कस्बों में उधारी की रकम उगाही करने जाते हैं। शनिवार सायं पांच बजे वह राया व सौनाई से 60 हजार की वसूली कर टेंपो से मथुरा आ रहे थे।
टेंपो जब मथुरा राया रोड पर थाना यमुनापार क्षेत्र में मंडी समिति के निकट पहुंचा तभी लाल पल्सर पर मंकी कैप लगाए दो युवकों ने ओवरटेक कर टेंपो रुकवा लिया। उसमें बैठे लालता प्रसाद को बाहर खींच कर पिटाई शुरू कर दी और उनसे 60 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर यमुनापार पुलिस व दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मंकी कैप की दहशत
मंकी कैप लगाये अपराधियों ने शहर में लगातार दो दिन में दो व्यापारियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। एक दिन पहले गोविंद नगर थाना क्षेत्र में सर्राफ से 12 लाख के जेवर लूटे गये। इसमें सर्राफ विशाल को गोली मारी गई थी। वारदात करने वाले चार लुटेरे मंकी कैप पहनकर आये थे। अब एक बार फिर 60 हजार की लूट करने वाले भी मंकी कैप पहन कर आए।