{"_id":"58430e2e4f1c1be665de8a14","slug":"4-detainees-beated-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बंदियों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बंदियों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर आए चार बंदियों ने कचहरी की हवालात में जमकर हंगामा काटा। टोकने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से जमकर गाली-गलौच की और मारपीट तक कर डाली। बीचबचाव करके बदमाशों को बमुश्किल रोका गया। चारों के खिलाफ हवालात प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला कारागार से पेशी पर लाए गए मुकेश, मोनीश, सुल्तान और प्रवेश ने कचहरी की हवालात में जमकर हंगामा किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मी आए तो चारों ने मिलकर गाली-गलौच की। शोर-शराबा सुनकर भीड़ जुट गई। इस दौरान इन चारों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों ने मारपीट तक कर डाली। बदमाशों को जैसे-तैसे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करके रोका।
सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। चारों बदमाशों को कड़ी सुरक्षा में पेशी कराने के बाद सीधे जेल भिजवा दिया। इस मामले में हवालात प्रभारी ध्यानपाल सिंह ने चारों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सदर बाजार निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि चारों बदमाशों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।