फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   4 detainees beated policemen

चार बंदियों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट

Sat, 03 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
4 detainees beated policemen
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
पेशी पर आए चार बंदियों ने कचहरी की हवालात में जमकर हंगामा काटा। टोकने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से जमकर गाली-गलौच की और मारपीट तक कर डाली। बीचबचाव करके बदमाशों को बमुश्किल रोका गया। चारों के खिलाफ हवालात प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिला कारागार से पेशी पर लाए गए मुकेश, मोनीश, सुल्तान और प्रवेश ने कचहरी की हवालात में जमकर हंगामा किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मी आए तो चारों ने मिलकर गाली-गलौच की। शोर-शराबा सुनकर भीड़ जुट गई। इस दौरान इन चारों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों ने मारपीट तक कर डाली। बदमाशों को जैसे-तैसे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करके रोका।
विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। चारों बदमाशों को कड़ी सुरक्षा में पेशी कराने के बाद सीधे जेल भिजवा दिया। इस मामले में हवालात प्रभारी ध्यानपाल सिंह ने चारों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सदर बाजार निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि चारों बदमाशों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed