{"_id":"56ed9b744f1c1bd3618b4f0b","slug":"24-injoured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में 24 घायल, पांच गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में 24 घायल, पांच गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगभरनी एकादशी पर शनिवार को वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गांव डांगोली के निकट दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में दोनों ट्राली पलट गई। इनमें सवार 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पांच लोगों की हालत गंभीर है।
मांट से पानीगांव होकर जा रहे मार्ग पर गांव डांगोली के निकट ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। इनमें एक ट्रैक्टर-ट्राली में नगला पाती से और दूसरी में मृताना से श्रद्धालु परिक्रमा के लिए जा रहे थे।
हादसे से ट्राली के नीचे दबने से श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सीएचसी मांट भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में गौरव, सावित्री, राजवती, अरुण, शीला, संजय सिंह, राजवाला, अर्जुन, भूरी, चंपा, हरपाल, टिंकू, राधाचरण सभी निवासी गांव नगला पाती। मोहन देवी, सरोज, शिवदेवी, चंद्रपाल, राधे सभी निवासी गांव मिरताना।
राधा देवी निवासी गांव लोहई, दुलारी निवासी रामनगर, पुष्पेंद्र निवासी गांव जौनाई, आरती निवासी जटवारी, कविता निवासी चांदपुर सहित 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर देख उन्हें परिवारीजन मथुरा ले गए।