फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 acused are not arrested after thwo months

दो माह बाद भी 11 फरार

Tue, 18 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Tue, 18 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
11 acused are not arrested after thwo months
पेट्रोल पंप (डेमाो ‌िपपिक)

विज्ञापन
100 करोड़ की तेल चोरी के मामले में दो माह बीत गए हैं लेकिन 11 आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत और जैंत के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह के मामले में तो कहा जा रहा है कि वो अपने घर पर भी अक्सर आते हैं लेकिन क्राइम ब्रांच उनको पकड़ नहीं पा रही।

18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा हुआ था। इस तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल समेत पांच आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। तेल चोरी में करीब 17 लोग शामिल बताए गए। 12 अभी तक फरार चल रहे हैं। इनमें से एक आरोपी गोपाल शर्मा ने अरेस्टिंग स्टे ले लिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच दबिश देने का दावा तो कर ही है लेकिन कहां, कब ये सामने नहीं आ रहा, न ही कोई सफलता मिल रही है। फरार चल रहे तेल चोरों में पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत और जैंत के पूर्व प्रधान सुरेश के बारे में तो कहा जा रहा है कि दोनों कभी-कभार अपने घरों पर भी आ रहे हैं। हालांकि क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार तेल चोर क्राइम ब्रांच की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े तेल माफिया का नाम न शामिल होने पर सवाल
100 करोड़ की तेल चोरी के मामले में आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 17 नाम प्रकाश में आए थे। इनमें मथुरा के एक बड़े तेल माफिया का नाम शामिल न किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed