फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 injoured during road accident at expressway

एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में 10 घायल

Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
10 injoured during road accident at expressway
एक्सप्रेसवे पर हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों में 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।  मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर अर्टिका कार (यूपी डीटी 7982) आगरा से दिल्ली जा रही थी। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के समीप सड़क पर रखे स्टॉपर से टकरा जाने से अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए दूसरे रोड पर पलट गई।
विज्ञापन


इससे सवार उमादत्त शर्मा, दिनेश, पूनम, रजनी, यतीश, आदित्य, यश और निहान निवासी मीठापुर एक्सटेंशन दिल्ली घायल हो गए।  सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवेकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रजनी और पूनम की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


एक अन्य हादसा सोमवार रात सुरीर के समीप माइल स्टोन 80 पर हुआ। इसमें नोएडा की ओर से आ रहे आयशर कैंटर (यूपी 85 एडी 9732) के आगे की केबिन अचानक खुल कर ऊपर उठ गई। जिससे अनियंत्रित होने पर कैंटर आगे चल रहे कैंटर (यूपी 85 एडी 9006) से टकरा कर पलट गया। इससे उसमें भरी पत्तागोभी सड़क पर बिखर गई। चालक नदीम और क्लीनर अनूप निवासी मगोर्रा, मथुरा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed