फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

युवक की हत्या में दामाद, भाई व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Dec 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। युवक की हत्या के मामले में मां ने दामाद, उसके भाई और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मकान हड़पने के लिए यह वारदात की। मंगलवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

जानकारी रहे कि 27 दिसंबर की दोपहर महावन के केएचडी स्कूल के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। पीठ में गोली मारी गई थी और एक्सीलेटर के तार से गला घोंटा गया था। महावन पुलिस ने युवक की शिनाख्त उदित नारायण शर्मा (20) पुत्र स्व. महेश चंद शर्मा निवासी टीचर्स कॉलोनी की कुमकुम वाटिका के रूप में की थी। मृतक की मां कुमकुम शर्मा ने दामाद शिवशंकर गौतम, उसके भाई और दो अज्ञातों के खिलाफ थाना महावन में मुकदमा दर्ज कराया है। महावन पुलिस ने दामाद को महोली रोड से पकड़ा लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि जल्द ही अन्य हत्यारोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

दामाद को खुलवा दी थी फास्ट फूड की दुकान
मंडी समिति में नौकरी करने वाले महेश चंद शर्मा का निधन करीब तीन साल पहले हो गया था। उनके एक बेटी और बेटा थे। बेटी का विवाह हो गया था और बेटा पढ़ रहा था। कुमकुम शर्मा ने बेटी दामाद को भी अपने पास ही बुलवा लिया था। यहां पर फास्ट फूड की दुकान भी खुलवा दी थी। दामाद भी अपनी मां और भाई को भी यहीं ले आया। फिलहाल पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed