मथुरा। ई-लोक अदालत में रविवार को 91 वादों का निस्तारण हुआ। न्यायाधीशों ने 2 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक की राशि पक्षकारों को दिलवाई। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर ने की।
लोक अदालत में पारिवारिक एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से संबंधित 130 वादों में से 91 का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने एक, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ. विदुषी सिंह ने 18 पारिवारिक वाद, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार संगीता शर्मा ने 16 पारिवारिक वाद निस्तारित किए गए।
मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पांडे ने 14, महेंद्र नाथ ने पांच, सुदामा प्रसाद ने तीन, विपिन कुमार ने नौ, देव कांत शुक्ला ने छह, संजय कुमार यादव ने पांच, प्रमोद कुमार ने पांच, मयूर जैन ने पांच, नीरू शर्मा ने तीन, छाया शर्मा ने एक वाद का निस्तारण किया। नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देव कांत शुक्ला तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीक्षाश्री ने आभार व्यक्त किया।