{"_id":"5f89da1c8ebc3e9b92420227","slug":"crime-mathura-news-agr4640075147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबिल ने अपनी भांजी के खिलाफ कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबिल ने अपनी भांजी के खिलाफ कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महिला थाने में तैनात कांस्टेबल रेशमा ने शुक्रवार को अपने साथ रहने वाली भांजी पूजा के खिलाफ थाना सदर बाजार में अपने दो साल के बेटे दुष्यंत उर्फ लड्डू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पूजा ने बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस लाइन स्थित आवास में अपने और मौसेरे भाई के हाथों की नसें ब्लेड से काट दी थीं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। पूजा अस्पताल में भर्ती है। गमगीन पुलिसकर्मी दंपती पोस्टमार्टम के बाद बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए गृहनगर बुलंदशहर ले गए।
पुलिस को अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती पूजा (18) के पूरी तरह होश में आने का इंतजार है। उसकी हालत में पहले से थोड़ा सुधार है। उसे बीच-बीच में होश आ जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके बयान के बाद ही वारदात का कारण समझ में आएगा। यहां महिला थाने में तैनात रेशमा के पति सुरेश हाथरस के सैपऊ में पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। कासगंग निवासी रेशमा की बहन राजेश की बेटी पूजा करीब एक साल से उनके साथ पुलिस लाइन के क्वार्टर में रह रही थी। पूजा अभी भर्ती है। थाना सदर बाजार निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए पुलिस को पूजा के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार है।