{"_id":"5e0cdef28ebc3e87f846e3b3","slug":"crime-mathura-news-agr4227715165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैनों को बंधक बनाकर पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैनों को बंधक बनाकर पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख
विज्ञापन
मथुरा। भरतपुर रोड पर गांव तारसी चौराहे के पास जय भोले पेट्रोल पंप के सेल्समैनों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। कार सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की रात हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद लूट की वारदात के खुलासे को जुट गई है।
थाना हाईवे के गांव तारसी निवासी हरिप्रसाद शर्मा का तारसी चौराहे पर जयभोले पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात पेट्रोल पंप पर भोलू, गीतम और एक अन्य सेल्समैन थे। तीनों ग्राहकों को निपटाने में जुटे हुए थे। इसी बीच एक बेलेनो कार आई। इसमें उतरे चार लुटेरों ने तीन सेल्समैन को बंधक बना लिया। लुटेरों ने इनके मोबाइल भी अपने कब्जे में कर लिए।
इसी बीच लुटेरों ने पंप का शीशा तोड़कर रखा डेढ़ लाख रुपये का कैश लूट लिया। कार सवार लुटेरे फरार हो गए। बंधनमुक्त हुए सेल्समैन ने पेट्रोल पंप स्वामी को सूचना दी। स्वामी की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये की हुई लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए टीमें जुटी हुई है। जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।